ऑनलाइन राखी बनाओ प्रतियोगिता में भाग लेते हिमाचल व पड़ोसी राज्य के प्रतिभागी।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर इंडियन पीपल्स एजुकेशनल साइंटिफिक एंड कल्चरल सेंट्रल ट्रस्ट ने ऑनलाइन राखी प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें प्रदेश सहित उत्तराखंड और हरियाणा के बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में सिरमौर की चारु और सुहानी शर्मा ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि सिरमौर के देवांश कश्यप और कुल्लू की अनवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देवांश कश्यप, अभिनव पाल, तृषा राणा, अंबिका राणा, आयुष्मान, खुशी ठाकुर, चारु ठाकुर, भव्या, देवांश चोपड़ा, सुहानी शर्मा, राशि, वात्सल जुयाल, अंशुल कुमार, दिव्या, अनवी, प्रज्ञा, आरुषि, स्नेहा, अनुराग आदि ने सुंदर सुंदर राखियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संस्था समन्वयक और प्रतियोगिता की आयोजक रविता चौहान ने कहा कि बच्चों का प्रोत्साहन बनाए रखने के लिए उन्हें प्रमाण पत्र देने एवं प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उपहार दिया जाएगा। संस्था से जिला अध्यक्ष राज शर्मा (कुल्लू) और सिरमौर से संस्था सदस्य अमित चौधरी ने निर्णायक भूमिका बखूबी निभाई।
--------