कालाअंब में प्रवासी बच्चों को विभिन्न गतिविधियों को लेकर जागरुक करते चाइल्ड लाइन सिरमौर के सदस्
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। चाइल्ड लाइन सिरमौर की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के खैरी में लोगों और उनके बच्चों को राखी का महत्व बताया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन सिरमौर की समन्वयक सुमित्रा शर्मा और टीम सदस्य राजेंद्र सिंह ने झुग्गी झोंपड़ी में रह रहे लोगों और उनके बच्चों के साथ कई गतिविधियां आयोजित कीं।
इस मौके पर उन्होंने प्रवासी बच्चों को 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा उन बेबस, बेसहारा बच्चों के लिए हैं जो मुसीबत में फंसें हों। कोई भी व्यक्ति मुसीबत में फंसें बच्चों की मदद के लिए 1098 पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाता हैं। इसलिए कोई भी व्यक्ति बिना किसी डर के इस नंबर पर कॉल कर सकता है।
इस दौरान टीम के सदस्यों ने बच्चों को खेल-खेल में रंग की पहचान, दूरी बनाने का आसान तरीका आदि के बारे में बताया। टीम के सदस्यों ने इसके अलावा कोविड-19 के संक्रमण के बारे में भी बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक किया। शिविर में करीब 70 बच्चों और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
.................