फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश कश्यप प्रधान और नसीम नाज बने महासचिव

विज्ञापन
पांवटा में गठित प्राइवेट कंस्ट्रक्शंस यूनियन की नवनियुक्त कार्यकारिणी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब में बुधवार को प्राइवेट कंस्ट्रक्शंस यूनियन का गठन किया गया। इसमें राकेश कश्यप को प्रधान और नसीम नाज को महासचिव नियुक्त किया गया। बैठक में पहले प्राइवेट ठेकेदारों के हितों की हो रही अनदेखी को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद अपने हक़ और अधिकारों के लिए यूनियन का गठन किया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान राकेश कश्यप और महासचिव नसीम नाज ने बताया कि प्राइवेट कंस्ट्रक्शंस यूनियन का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट ठेकेदारों को अक्सर सरकार और प्रशासन नजरअंदाज कर जाते हैं। वह दिन-रात मेहनत कर बहुमंजिला इमारत तैयार करते हैं। इसके बाद भी उनको कई तरह से अन्याय, बेरुखी और दबाव झेलना पड़ता है। इसलिए अब एक मंच गठित कर दिया गया है। अब प्राइवेट ठेकेदार भी अपनी आवाज को उठा पाएंगे।
नवगठित यूनियन में यूनुस मोहम्मद को कोषाध्यक्ष, रोशन लाल, फिरोज और मोहम्मद फरमान को उपप्रधान, सूरजभान और प्रदीप कुमार को सचिव, विजय कुमार को सहसचिव, रायचंद और हुसैनदीन को मुख्य सलाहकार बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें