फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सप्लाई नाहन का गोदाम हुआ पानी-पानी

विज्ञापन
नाहन में खाद्य आपूर्ति विभाग गोदाम के साथ लगते सीमेंट गोदाम में भरा बरसाती पानी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के डिपुओं में राशन की आपूर्ति करने वाले प्रदेश सिविल सप्लाई के नाहन स्थित गोदाम में अचानक बरसाती पानी घुस गया। इसके चलते गोदाम में रखा हजारों का अनाज खराब हो गया।
विज्ञापन

दरअसल, वीरवार की शाम नाहन क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इस वजह से गोदाम पानी-पानी हो गया। हालांकि, ऐसा पहली बार हुआ जब गोदाम में इतनी अधिक मात्रा में पानी घुसा। बता दें कि पाइप लाइन बिछाने के लिए इन दिनों नाहन शहर की सड़कों की खुदाई का कार्य चल रहा है। गोदाम के ठीक ऊपर भी सड़क की खुदाई की गई है। माना जा रहा है कि नालियों में जमा हुआ पानी अचानक गोदाम की तरफ रुख कर गया और स्टोर में रखा अनाज खराब हो गया।
मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य आपूर्ति एव उपभोक्ता मामले की जिला नियंत्रक मौके पर पहुंची। वहीं, सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के प्रबंधक भी गोदाम पहुंचे। जहां पाया गया कि गोदाम में पानी घुसने से आंगनबाड़ी केंद्रों में जाने वाली चीनी, चावल व गेहूं खराब हो गया। इसके साथ साथ पीडीएस आटा भी खराब हुआ है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर अनाज को हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। रात होने की वजह से यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि कितना अनाज खराब हुआ। उधर, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिला नियंत्रक पवित्रा पुंडीर ने बताया कि गोदाम में पानी घुसने से चीनी, चावल, गेहूं और आटा पानी से खराब हुआ है। मौके का मुआयना किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क से पानी गोदाम में घुसने से हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें