फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों ने दौड़ में दिखाया दमखम

Mon, 26 Feb 2024 07:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन की ओर से ठोडो मैदान में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र।
विज्ञापन
दयानंद आदर्श विद्यालय में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन में जमा दो के विद्यार्थियों के लिए ठोडो मैदान में दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें बाहरवीं कक्षा के छात्रों ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर रेस में दमखम दिखाया। छात्रों की 100 मीटर दौड़ में अक्षय प्रथम, उज्जवल गुप्ता दूसरे और अक्षित शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं छात्राओं में धान्या ठाकुर प्रथम, सौम्या तथा दीपांशी दूसरे और मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। छात्रों की 200 मीटर दौड़ में अक्षय प्रथम और ब्रिजेश दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ऊषा मित्तल ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों से जुड़कर सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। खेलों से जहां शारीरिक विकास होता है वहीं प्रतिस्पर्धा की भावना भी जागृत होती है। उन्होंने दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन की ओर से ठोडो मैदान में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें