पिंकी ने जीती प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में आपदा प्रबंधन क्लब के सौजन्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में आपदाओं से संबंधित तूफान, चक्रवात, भूकंप, सुनामी आदि के सवालों को पूछा गया था।
इसमें पिंकी ने पहला, पूजा ने दूसरा व अंतिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डाॅ. पवन कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें बधाई दी।
संवाद