फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डॉ. राघव निरुला के समर्थन में आज पांवटा में रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर की सेवाएं समाप्त करना एकतरफा कार्रवाई : डॉ. रोहताश
विज्ञापन

बोले-रिपोर्ट में मरीज और डॉक्टर दोनों को ठहराया है दोषी
सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव निरुला के पक्ष में दोपहर तक बाजार बंद का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आईजीएमसी शिमला में मरीज से मारपीट मामले में सरकार और विभाग ने उच्च स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के बाद कड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव निरुला की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि मरीज और सीनियर रेजिडेंट दोनों की स्थिति में कुछ दोष पाया गया है। प्रदेश सरकार के एकतरफा फैसले से पांवटा साहिब में नाराजगी फैल गई है।
डॉ. राघव निरुला के समर्थन में शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रखने का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही एकतरफा कार्रवाई के विरोध में शहर में रोष मार्च भी निकाला जाएगा। पांवटा साहिब नगर परिषद वार्ड-8 के पार्षद डॉ. रोहताश नांगिया ने कहा कि इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। पांवटा साहिब निवासी सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव निरुला पर ही पूरी गाज गिराई जा रही है।
विज्ञापन

22 दिसंबर को आईजीएमसी शिमला की अनुशासनात्मक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर को पहले निलंबित किया गया था। इसके बाद 23 दिसंबर को राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया। इस समिति ने बुधवार को अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी, जिसके बाद सरकार और चिकित्सा एवं अनुसंधान निदेशक ने डॉ. राघव को टर्मिनेट करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

डॉ. रोहताश नांगिया ने कहा कि इस मामले में मारपीट के दूसरे पक्ष यानी मरीज के बारे में भी पूरी जानकारी ली जानी चाहिए। यह देखना आवश्यक है कि क्या मरीज के खिलाफ इससे पहले कोई मारपीट या धमकाने का मामला दर्ज हुआ था। सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव पर इतनी सख्त कार्रवाई से पांवटा क्षेत्र में काफी नाराजगी है। इसी कारण शुक्रवार को सुबह से दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रखा जाएगा। इस दौरान वाल्मीकि चौक से बाजार होकर गीता भवन तक रोष मार्च निकाले जाने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें