फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भ्रष्टाचार मुक्त हिमाचल के संकल्प पर डाइट नाहन में प्रशिक्षुओं ने किए हस्ताक्षर

विज्ञापन
डाइट नाहन में भ्रष्टाचार मुक्त हिमाचल के लिए बैनर पर हस्ताक्षर करती प्रशिक्षु। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भ्रष्टाचार मुक्त हिमाचल के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ डाइट नाहन के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने बैनर पर हस्ताक्षर किए। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के सिरमौर कार्यालय की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत संस्थान में मेरा संकल्प, भ्रष्टाचार मुक्त हिमाचल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर ईमानदारी और पारदर्शिता के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने डीएलएड प्रशिक्षुओं को भ्रष्टाचार मुक्त हिमाचल की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी प्रशिक्षुओं ने कार्यक्रम के विशेष बैनर पर हस्ताक्षर कर भ्रष्टाचार के उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। बैनर पर किए गए हस्ताक्षरों के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक रहने और समाज में ईमानदारी का संदेश फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उनमें नैतिक मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा तथा जवाबदेही की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल हीरा सिंह और कांस्टेबल वीरेंद्र भी मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें