फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भूर्शिंग महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

विज्ञापन
पच्छाद के भूर्शिंग महादेव मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्रोत: जागरू
विज्ञापन
मार्गशीर्ष की संक्रांति पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां। पच्छाद उपमंडल के आराध्य देव भूर्शिंग महादेव मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा नैनाटिक्कर पंचायत के मछाडी गांव की विद्या देवी ने विश्व शांति एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए दिया था। संक्रांति के अवसर पर पच्छाद उपमंडल सहित हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


भूर्शिंग महादेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन अत्री ने बताया कि पच्छाद उपमंडल के लोगों और मंदिर कमेटी की ओर से प्रत्येक रविवार को यहां पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। मंदिर कमेटी की ओर से 2 वर्ष पूर्व यहां पर 51 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा का निर्माण करवाया गया है। इसके बाद से यहां पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के हजारों श्रद्धालु छुट्टियों में भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन


-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें