फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दो दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुईं प्रियंका बनीं बीडीसी तिलोरधार की अध्यक्ष

विज्ञापन
खंड विकास समिति तिलोरधार के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष।
विज्ञापन
सतपाल ठुंडू उपाध्यक्ष बनें
विज्ञापन

भाजपा के आठ सदस्य होने के बावजूद कांग्रेस ने मारी बाजी
एसडीएम शिलाई की अध्यक्षता में हुए चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। विकासखंड पंचायत समिति तिलोरधार पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया। अध्यक्ष पद पर प्रियंका शर्मा और उपाध्यक्ष पद पर सतपाल ठुंडू ने एक-एक मत से जीत दर्ज की। तिलोरधार पंचायत समिति कार्यालय के सभागार में शिलाई के एसडीएम जसपाल सिंह की देखरेख में चुनाव हुए।
15 सदस्यीय पंचायत समिति में भाजपा समर्थित आठ और कांग्रेस समर्थित सात सदस्य निर्वाचित होकर आए थे। चुनाव से दो दिन पहले भाजपा समर्थित सदस्य प्रियंका शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गईं। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया। भाजपा ने उनके मुकाबले अनिता को मैदान में उतारा। मतदान में प्रियंका शर्मा को आठ और भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनिता को सात मत मिले।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित सतपाल ठुंडू को आठ और भाजपा समर्थित रीमा को सात मत प्राप्त हुए। इस तरह दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने एक-एक मत के अंतर से जीत हासिल की। यह चुनाव राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा था। इससे पहले जिला परिषद की तीनों सीटों और शिलाई विकासखंड पंचायत समिति के चुनाव में हार के बाद कांग्रेस का मनोबल कमजोर पड़ा था। ऐसे में तिलोरधार पंचायत समिति में मिली जीत को कांग्रेस के लिए बड़ी राहत और संगठन में नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि पहले भी निर्धारित की गई थी, लेकिन उस दिन पर्याप्त सदस्य उपस्थित नहीं होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। बाद में दोबारा कराए गए चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर पंचायत समिति पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें