फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में प्रियंका और सौरभ का नहीं कोई सानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। सराहां कॉलेज की वार्षिक एथलेटिक्स मीट रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समापन समारोह में कॉलेज के प्राचार्य हेमंत कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने एथलेटिक्स मीट के दौरान आयोजित हुई विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में लड़कों की 200 मीटर दौड़ में अक्षय, संदीप और गौरव ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में प्रियंका ने बाजी मारी। जेवलिन थ्रो में पूजा, निकिता और चंचल कपूर, लड़कों की जेवलिंग थ्रो में अक्षय, तपेंद्र व राकेश ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों की डिस्कस थ्रो में कंचन ने पहला, सपना ने दूसरा और नितिका ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की शॉट पुट में सौरभ कुमार ने पहला, शुभम बाछल ने दूसरा और निखिल ने तीसरा स्थान अर्जित किया। लड़कियों की शॉट पुट में ज्योति, कंचन और आकृति ठाकुर, लड़कों की लंबी कूद में अक्षय, गौरव व संदीप कुमार, लड़कियों की लंबी कूद में प्रियंका ठाकुर, निकिता ठाकुर और निंशुल व अंचल ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

लड़कों की ऊंची कूद में गौरव, अक्षय व आकाश चौहान, लड़कियों की ऊंची कूद में रितु, अंचल व मृणाल ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। इस अवसर पर प्रो. जगमोहन, डॉ. उतमा पांडेक, डॉ. सुध्यान नेगी, डॉ बृजेश पांडे, प्रो. अजय, प्रो. संदीप, सुखदेव, आशीष और राहुल सहित वमापा स्कूल के डीपी संजय और वेंकटेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें