राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ ने जताया आभार
शेष का भुगतान करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा विभाग सिरमौर ने लंबित पड़े साढ़े नौ लाख रुपये के चिकित्सा भत्ता बिलों का भुगतान किया है। इसके लिए राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ सिरमौर ने विभागीय अधिकारियों को आभार प्रकट किया है।
प्रेस को जारी बयान में संघ के जिला प्रधान दलीप सिंह वर्मा, नीना कौशिक, गुरूदेव धीमान, संतराम शर्मा, वेद प्रकाश, विजरा तोमर, ओम लता कालरा, सुखा मोहिल, कमलेश थापा, यशपाल कछावा, मनोरमा चैहान, सुंदर लाल सैनी, देवी चंद शर्मा, प्रेमपाल चौहान ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने यह जानकारी संघ को दी है कि साढ़े नौ लाख रुपये के चिकित्सा भत्ता बिलों का भुगतान कर दिया गया है। इसके लिए संघ ने विभागीय अधिकारियों का आभार प्रकट किया है। संघ ने भविष्य में भी सेवानिवृत्त अध्यापकों का ध्यान में रखने की अपील की है।
इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा विभाग, बीपीईओ नाहन और जिस स्कूल में लंबित चिकित्सा भत्ता बिल पड़े हैं उनका भी शीघ्र भुगतान करने की मांग की है।
संवाद