जिला स्तरीय बैसाखी मेला 13 से 15 अप्रैल तक राजगढ़ में धूमधाम से जाएगा मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ में तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैशाखी मेले का शुभारंभ 13 अप्रैल को शिरगुल देवता की पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा। एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने बताया कि मेले का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा सुबह 9:30 बजे शिरगुल देवता की पालकी की शोभायात्रा में भाग लेकर करेंगे। जबकि 15 अप्रैल को समापन समारोह हिमाचल उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मेले में तीन दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमें प्रदेश के जाने माने लोक गायक धमाल मचाएंगे। सांस्कृतिक संध्या के पहले दिन सुजाता मजूमदार, गगन, डॉ. मदन झाल्टा और हनी नेगी अपला जलवा बिखेरेंगे। 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक स्कूली बच्चे कार्यक्रम देंगे। दोपहर 3 बजे कवि सम्मेलन होगा। देर शाम को होने वाली सांस्कृतिक संध्या में ललित जैन निदेशक जनगणना, चंडीगढ़ एवं नागरिक पंजीकरण हिमाचल प्रदेश मुख्यातिथि होंगे। इस संध्या में तन्मय चतुर्वेदी, निकेश वर्मा जोनसारी, एसी भारद्वाज और सुनील मस्ती स्टॉर कलाकार होंगे।
15 अप्रैल को सुबह 11 बजे से स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। दोपहर 12:15 बजे से विशाल दंगल होगा। इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा कुलदीप शर्मा, दलीप सिरमौरी और गीता भारद्वाज स्टार कलाकार होंगे।