नाहन कॉलेज में तनावमुक्त परीक्षा के दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पूर्व छात्र संघ डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में विद्यार्थियों के लिए तनावमुक्त परीक्षा अध्ययन विषय पर वक्तव्य का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने की। पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष आचार्य अमर सिंह चौहान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
मंच का संचालन पूर्व छात्र संघ के महासचिव डॉ. अनूप कुमार ने किया। आचार्य अमर सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि यदि विद्यार्थी परिणाम कि चिंता किए बगैर परीक्षा की तैयारी करते हैं तो परीक्षा को तनावमुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और निरंतरता के साथ परीक्षाओं की तैयारी करने के तरीके सुझाए। प्राचार्य डॉ . प्रेम राज भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थी यदि स्व-अनुशासित, मेहनत और लगन से पढ़ाई करें तो वे परीक्षा के तनाव से स्वयं को मुक्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ. उत्तमा पांडे, प्रो. भारती, डॉ. रविकांत, प्रो. सुदेश कुमार, डॉ. पंकज, प्रो. रिचा कंवर, डॉ. सरिता बंसल, प्रो. देवेंद्र कुमार, प्रो. बीआर ठाकुर, डॉ. रीना चौहान, डॉ. वीना तोमर, डॉ. प्रियंका वर्मा, डॉ. सरिता, प्रो. भूमिका, प्रो. अभिलाषा, प्रो. अनिता कुमारी, प्रो. दिव्या, प्रो. रीना, प्रो. सचिन, मदन सिंह, रविदत्त, रजीना सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने भाग लिया।