हिमालयन संस्थान कालाअंब में आयोजित फ्रैशर पार्टी में विजेता प्रतिभागी। संवाद
रूबरू-2026 में नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में बीबीए और एमबीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी रूबरू-2026 आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
एमबीए वर्ग में प्रीत कौर को मिस फ्रेशर और गगन प्रीत को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। बीबीए वर्ग में वंश गुप्ता को मिस्टर फ्रेशर, दिव्यांशी को मिस फ्रेशर, मोहन नातुंग को मिस्टर पर्सनैलिटी और दीक्षा को मिस चार्मिंग का खिताब मिला।
प्रबंधन विभाग की निदेशक डॉ. प्रियंका तोमर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के उपाध्यक्ष विकास बंसल ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।