फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीय संगीत, लोकगायन में प्रदीप व अर्द्ध शास्त्रीय गायन योगिंदर रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब की सांस्कृतिक समिति ने गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भजन, गजल, देशभक्ति गीत, शास्त्रीय संगीत, पहाड़ी, संस्कृत व पंजाबी गीतों की उम्दा प्रस्तुति दी। सुर व लय से कॉलेज के विद्यार्थियों ने समां बांध कर तालियां बटोरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. ऋतु पंत ने की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को चार भागों में आयोजित किया गया। जिसमें शास्त्रीय संगीत, अर्द्ध शास्त्रीय संगीत, गजल गायन तथा लोक गायन सम्मिलित थे। शास्त्रीय संगीत में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र प्रदीप प्रथम व बीए प्रथम के कार्तिक तोमर द्वितीय स्थान पर रहे।
गजल गायन में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र प्रदीप प्रथम व बीए प्रथम की खुशबू द्वितीय स्थान पर रही। लोक गायन में बीए द्वितीय के प्रदीप प्रथम, बीए प्रथम के योगिंदर द्वितीय व बीए प्रथम के कार्तिक तोमर तृतीय स्थान पर रहें।
विज्ञापन

अर्द्ध शास्त्रीय गायन में बीए प्रथम के योगिंदर प्रथम, बीए तृतीय के तक्ष चौहान द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष के छात्र सन्नी शर्मा तीसरे स्थान पर रहें। समूह गान में मेहंदी व काजल का ग्रुप अव्वल रहा। सिमरन, वैशाली और मनदीप के समूह ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. वीना तोमर, रविंदर सिंह व डॉ. किरण बाला शामिल रहे। इस मौके पर समन्वयक डॉ. मोहन सिंह चौहान और प्रो. रीना चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें