फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर शिकंजा करने के लिए पांवटा साहिब में विशेष अभियान च - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब यातायात पुलिस ने 26 से 30 अक्तूबर तक चले विशेष अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा है। इस दौरान 179 चालान हुए। इसमें से 168 चालान अदालत को भेजे गए हैं और अन्य वाहन चालकों से 16,200 रुपये जुर्माना राशि वसूली गई। सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के वाहन दौड़ाने वाले लापरवाह 96 दो पहिया वाहन चालकों और 32 ओवर स्पीड के चालान हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा खतरनाक ढंग से वाहन दौड़ाने के 10 चालान, प्रेशर होर्न के 11, यातायात नियम पालन नहीं करने वाले 10 और गलत लाईन दिशा में वाहन दौड़ाने वाले 6 वाहनों के चालान किए गए।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि यातायात पुलिस टीमों ने विशेष अभियान के तहत कुल 179 चालान किए हैं। इसमें से 168 चालान अदालत को भेजे तथा अन्य वाहनों के लापरवाह चालकों से 16,200 रुपये जुर्माना राशि वसूली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें