फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष बन सकते हैं विनय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीएस रहते हुए पहले भी बोर्ड के रह चुके हैं अध्यक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर) प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को रेणुकाजी विकास बोर्ड का अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। इससे पूर्व वह वर्ष 2013 से 2017 के बीच मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) के पद पर रहते हुए भी बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं।

विनय कुमार को सैद्धांतिक और उच्च पद मिलने से जिले में उनका रुतबा बढ़ गया है। प्रोटोकॉल के मुताबिक भी उनका बोर्ड का अध्यक्ष बनना फाइनल माना जा रहा है। साथ ही भाषा कला एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेवारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास होने के कारण भी उनको रेणुकाजी विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वर्तमान में यह पद उपायुक्त के पास है। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पद पर रहते हुए गंगूराम मुसाफिर भी रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। उन्हें रेणुकाजी विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाषा एवं संस्कृति विभाग शीघ्र ही अधिसूचना जारी करके रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद पर विनय कुमार की नियुक्ति कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें