फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. परमार के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बागथन (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। उनके पैतृक गांव बागथन में प्रदेश कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के अलावा कई दिग्गज नेता उपस्थित हुए। सभी नेताओं ने बारी-बारी डॉ. परमार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उधर, हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की जन्मस्थली चनालग में भी परमार जयंती मनाई गई। परमार जयंती मां ज्वाला नगरकोटी कमेटी चनालग की ओर से मनाई गई। यह कमेटी पिछले कई सालों से परमार जयंती को मना रही है। इस मौके पर बतौर अतिथि नित्यानंद सेवल मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाईं। मुख्यातिथि नित्यानंद सेवल ने कहा कि परमार का जीवन बेहद सादा था। आने वाली पीढ़ी को परमार की जीवनी पढ़कर उनके पदचिह्नों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार जब मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देकर आए थे तो वह बस के माध्यम से अपने गांव पहुंचे थे। मां ज्वाला नगरकोटी कमेटी के प्रधान यशपाल परमार ने बताया कि कमेटी ने निर्णय लिया है कि 4 अगस्त को परमार जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले कार्यक्रम को सदैव राजनीति से दूर रखा जाएगा। इस मौके पर शमशेर परमार, सोम ठाकुर, नरेश परमार, सतीश्वर शर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
उधर, नाहन शहर के यशवंत चौक पर रविवार को नाहन कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की जयंती मनाई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डॉ. परमार को याद करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किए। इस दौरान लोगों को लड्डू बांटे गए। इस मौके पर नाहन कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञानचंद, पूर्व कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनूप ठाकुर, सोमदत्त, जब्बर सिंह, महीपंत, अनिल कुमार, बलदेव सिंह, बॉबी चौहान, जय सिंह, काका राम, संदीप कुमार, बलबीर सिंह, अशोक सैनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें