नाहन में कार से शराब बरामद करती पुलिस टीम।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में शहर की कच्चा टैंक पुलिस ने अवैध शराब के मामले का पर्दाफाश किया है। हालांकि, आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस ने आरोपी की कार से 15 पेटी हरियाणा मार्का की देसी शराब बरामद की। पुलिस ने इस कार्रवाई को शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ला में मुख्य सड़क मार्ग पर अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक कार नंबर एचपी71ए-2251 की डिक्की से 15 पेटी हरियाणा मार्का की कब्जे में ली गई है, जिसमें 13 पेटी डिक्की से, जबकि दो पेटियां अगली सीट से बरामद हुई। कार को शराब सहित मोहल्ला गोविंदगढ़ में पार्क के सामने पार्क किया गया था।
कार का मालिक मौके से फरार हो गया। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर बबीता राणा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है।
.........