फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सामग्री और बिस्तर लेकर बुजुर्ग के घर पहुंची खाकी

विज्ञापन
चमारली गांव में बुजुर्ग शीबी देवी के लिए गर्म कपड़े और खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे पुलिस जवान - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ाहन (सिरमौर)। आम जन की सुरक्षा के साथ ही अपराधियों व अपराधों की रोकथाम के लिए सक्रिय सिरमौर जिले की खाकी सामाजिक सरोकारों को लेकर भी सजग है। शिलाई पुलिस की नायाब पहल ने इसका ज्वलंत उदाहरण पेश किया है। पुलिस की टीम ने दो वर्षों से अकेेले ही रह रही एक बुजुर्ग महिला की सहायता की। गणतंत्र दिवस पर पुलिस की टीम ने बुजुर्ग के चमारली स्थित गांव में पहुंचकर खाद्य सामग्री, बिस्तर और कुछ गर्म कपड़े दिए। पुलिस की इस पहल की खूब प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत नाया के गाव चमारली की रहने वाली 70 वर्षीय वृद्ध महिला शीबी देवी पत्नी स्व. बुधु राम दो वर्षों से अकेली रहती है। दो साल पहले ही उसके पति की मृत्यु हो गई है। उसकी कोई संतान भी नहीं है। महिला चल-फिर भी नहीं सकती। इस वजह से वह सस्ता सरकारी राशन लेने से भी वंचित है। वह एक कच्चे मकान में रह रही है। गणतंत्र दिवस पर मुख्य आरक्षी नवीन सैनी, आरक्षी रविंद्र सिंह व आरक्षी अनिल चौधरी उसके गांव पहुंचे। पुलिस ने बुजुर्ग महिला को पुलिस संरक्षण योजना के तहत बिस्तर, ठंड से बचाव के लिए कुछ गर्म कपड़े, खाने पीने की सामग्री उपलब्ध करवाई। पुलिस के इस कार्य की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें