फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कबड्डी और बॉलीबाॅल में व्हाइट हाउस को प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरला स्कूल में खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


ग्रीन हाउस के सूरज ने सैक और स्पून रेस में मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में वीरवार को खेल दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक पृथ्वी सिंह ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजीव सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं में व्हाइट हाउस का दबदबा रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में व्हाइट हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल में भी व्हाइट हाउस प्रथम रहा। छात्राओं की टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में व्हाइट हाउस ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर छात्राओं की टग ऑफ वॉर में ग्रीन हाउस विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं की कनिष्ठ वर्ग की सैक रेस में व्हाइट हाउस की दीपाली विजेता बनी, जबकि छात्रों की कनिष्ठ वर्ग की सैक रेस में ग्रीन हाउस का सूरज अव्वल रहा। छात्रों की कनिष्ठ वर्ग की स्पून रेस में भी ग्रीन हाउस के सूरज ने जीत दर्ज की। स्पून रेस के कनिष्ठ वर्ग की छात्राओं की स्पर्धा में ग्रीन हाउस की नव्या पहले और ब्लू हाउस की मीनाक्षी दूसरे स्थान पर रही। छात्रों की म्यूजिकल चेयर दौड़ में सैफरन हाउस की अश्लेषा ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग की मटका रेस में व्हाइट हाउस के कुशल और सैफरन हाउस के दिवांशु ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें