फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर नवाजे जाएंगे खिलाड़ी

Sat, 13 Aug 2016 10:35 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डीसी बीसी बडालिया ने कहा है कि नाहन में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा द्वारा नाहन के चंबा मैदान में प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी।
विज्ञापन


 इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा नाहन स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उपायुक्त द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर सिरमौर जिला के छह होनहार एवं मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा जिसमें कुमारी प्रियंका नेगी, रानी कुमारी, ललिता कुमारी, साक्षी शर्मा, आस्था थापा और सुनील कुमार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत दो बीपीएल परिवार की कन्याओं को भी फिक्स डिपोजिट राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें