नावणी पंचायत के बरमण गांव में डिजिटल साक्षरता शिविर के दौरान ग्रामीण व बैंक अधिकारी।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की जमटा शाखा की ओर से ग्राम पंचायत नावणी के बरमण गांव में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता सहकारी सभा के सचिव अजीत सिंह ने की।
शाखा प्रबंधक रोशन लाल शर्मा ने उपस्थित लोगों को डिजिटल लेन-देन जैसे आरटीजीएस, नेफ्ट, यूपीआई, हिम पैसा एप, पे फोन, भीम एप आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने डिजिटल लेन-देन के साथ-साथ बैंकिंग फ्रॉड से बचने का भी आह्वान किया।
शाखा प्रबंधक ने कहा कि अपना एटीएम पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। उन्होंने कहा कि लेन-देन के लिए अपना मोबाइल नंबर बैंक के पास दर्ज करवाएं। इस मौके पर बैंक कर्मी गोपाल सिंह के अलावा बरमण गांव के करीब 50 लोग उपस्थित रहे।
हरिपुरधार में राज्य सहकारी बैंक की संगड़ाह की ओर से लगाए शिविर के दौरान स्थानीय लोग।- फोटो : NAHAN