नाहन (सिरमौर)। केंद्र सरकार ने एक बार फिर सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। डीजल और पेट्रोल के दामों में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी की जा रही है जिससे सिलिंडर के दाम जहां हजार के पार पहुंच गए हैं वहीं पेट्रोल के दाम भी सौ के करीब पहुंचने को आतुर दिख रहे हैं।
पेट्रो पदार्थों में हो रही बढ़ोतरी से महंगाई में भी आग लगी हुई है जिससे लोगों में भी रोष पनप गया है। नाहन में मंगलवार को सिलिंडर जहां 1002 रुपये में मिला, वहीं 79 पैसे की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 96.04 रुपये, डीजल 80.76 रुपये और पॉवर पेट्रोल 100.21 रुपये में मिला। इसका असर अब लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। इससे लोगों में सरकार के प्रति रोष पैदा हो गया है।
---बाक्स
1. लक्ष्मी देवी ने कहाकि काम धंधा चौपट है। रसोई गैस और पेट्रो पदार्थों में बढ़ोतरी ने महंगाई का बोझ लाद दिया है। इनके दाम बढ़ने से सारा समाज प्रभावित होगा।
2. हिमानी शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों युवा नाहन में आकर पढ़ाई कर रहे हैं। महंगे किराये के साथ अब हर चीज महंगी हो चली है। सरकार राहत देने की बजाए महंगाई बढ़ा रही है।
3. दीपक कश्यप ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के कारण जहां सफर महंगा हो गया है, वहीं रसोई गैस के दामों ने बजट बिगाड़ दिया है। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया हो गया है।
4. अधिवक्ता अशोक पुंडीर ने कहा कि नेता सिर्फ अपने बारे मेें सोच रहे हैं। सिलिंडर से सब्सिडी पहले ही खत्म कर रखी है। अब इसके दाम हजार पार पहुंचा दिए हैं। नेताओं को वेतन बढ़ाना हो तो सभी एक सुर में गाने लगते हैं। आमजन का महंगाई से शोषण किया जा रहा है।