फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दो घंटे इंतजार, फिर नंबर लगाने के लिए जद्दोजहद

विज्ञापन
नाहन के मेडिकल कॉलेज ओपीडी में चिकित्सक इंतजार में बैठे मरीज व तीमारदार। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल अफसरों की पेन डाउन हड़ताल का मरीजों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। पहले दो घंटे का इंतजार मरीजों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। इसके बाद ओपीडी में नंबर लगाने के लिए जद्दोजहद मरीजों समेत तीमारदारों के लिए परेशानी भरी साबित हो रही है।
विज्ञापन

डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में सुबह 10 से 11 बजे तक मरीज परेशान दिखे। कई मरीज ओपीडी के बाहर दरवाजे पर लाइनों में खड़े-खड़े डॉक्टर आने का इंतजार कर रहे थे तो कई बैंच आदि पर बैठे थे। डॉक्टरों के आने तक ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। नाहन ओपीडी में उपचार करवाने के लिए मरीज सुबह नौ बजे पहुंच गए थे लेकिन चिकित्सक पेन डाउन हड़ताल के चलते साढ़े 11 बजे के बाद ओपीडी पहुंचे।
पेट में दर्द के चलते यहां शिलाई से पहुंची कौशल्या देवी और उनके बेटे जगदीप ने बताया कि वे यहां उपचार के लिए आए हैं लेकिन हड़ताल के चलते लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कौलांवालाभूड निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वे पसलियों में अचानक उठ रही दर्द को लेकर उपचार के लिए आया है, ओपीडी में चिकित्सक नहीं है। अमरपुर मोहल्ला निवासी महताब ने बताया कि उसके गुर्दे में पथरी है, जिसके इलाज के लिए वह ओपीडी पहुंचा है। रामाधौण निवासी सुरेश कुमार शूगर और ब्लड प्रेशर के रूटीन चेकअप के तहत ओपीडी में जहां उन्हें इंतजार के साथ-साथ नंबर लगाने में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

..........
ददाहू में उपचार के लिए भटकते दिखे मरीज
ददाहू (सिरमौर)। चिकित्सकों की पेनडाउन हड़ताल के चलते सिविल अस्पताल ददाहू में मरीज भटकते दिखे। दूसरे दिन भी साढे़ 11 बजे के बाद ही चिकित्सकों ने ओपीडी में अपनी सेवाएं दीं। जबकि, सुबह साढे़ नौ बजे से ही रोगी ओपीडी के बाहर पहुंच गए थे।
हालांकि, ओपीडी के बाहर सूचनाओं को चस्पा किया गया था, उसके बावजूद भी रोगी उपचार के लिए भटकते देखे गए। सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डॉ. अमनप्रीत सिंह ने बताया कि एचएमओए के आह्वान पर दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल का फैसला लिया है। जब तक चिकित्सकों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता। तब तक चिकित्सक सुबह दो घंटे पेनडाउन हड़ताल पर रहेंगे।
..........
रोनहाट सीएचसी के बाहर भी लगीं कतारें
रोनहाट। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लगी रहीं। इससे मरीज परेशान दिखे। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि वेतन विसंगतियों को लेकर चिकित्सक पेन डाउन हड़ताल पर हैं।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को पंजाब के आधार पर वेतन नहीं दिया जा रहा। इसके साथ ही एनपीए में भी कई विसंगतियां हैं, जिन्हें सरकार को शीघ्र दूर करना चाहिए। कहा कि प्रदेश सरकार ही चिकित्सकों की राहों में रोड़े अटकाने का काम कर रही है। सरकार चिकित्सकों के एनपीए को 25 से घटाकर 20 कर रही है और इसे एक जनवरी 2016 से लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें