फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में लगीं लंबी कतारें, हड़ताल बन गई आफत

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल के बीच परेशान मरीज और तीमारदार। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के बीच ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह 10:17 बजे कई मरीज ओपीडी में परेशान दिखे। ओपीडी में मरीजों की संख्या इतनी अधिक थी कि बीच से गुजरना भी काफी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

कई मरीज सुबह नौ बजे से बैठे थे तो कई लाइनों में खड़ा होकर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। मरीजों का दर्द व चिकित्सकों का इंतजार उनके चेहरों पर साफ दिखा। इस भीड़ के बीच बीमार लोग चिकित्सक को तलाश कर रहे थे लेकिन चिकित्सकों की सेवाएं साढ़े 11 बजे के बाद मिलीं।
ओपीडी में नाहन के स्थानीय लोगों के साथ जिला के दूरदराज क्षेत्रों के लोग भी उपचार के लिए पहुंचे थे। इसमें सतौन से आए चमनलाल ने बताया कि वे पेट में दर्द के उपचार के लिए आए थे लेकिन उन्हें सुरक्षा कर्मियों की ओर से चिकित्सक के आने के लिए साढ़े 11 बजे का समय दिया। इसी तरह महीपुर से आए सुरेश शर्मा ने बताया कि वे गुर्दे की पथरी के उपचार के लिए सर्जन के पास आए हैं लेकिन चिकित्सक न होने के कारण वह काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

.........
ददाहू अस्पताल में भटकते दिखे मरीज
ददाहू (सिरमौर)। चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर दिखाई दे रहा है। रोगी उपचार के लिए भटक रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ आयुर्वेद व पशु चिकित्सालयों में भी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। साढे़ 11 बजे के बाद ही चिकित्सक ओपीडी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सुबह साढे़ नौ बजे से साढे़ 11 बजे तक रोगियों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके चलते रोगियों का मर्ज भी बढ़ता जा रहा है। रोगी निजी क्लीनिक की ओर रुख करने पर विवश हो रहे हैं। दो घंटे के दौरान रोगियों की लंबी कतारें ओपीडी के बाहर लग रही हैं।
एचएमओए के जिला अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि यदि प्रदेश सरकार ने चिकित्सकों की मांगों की पूरा नहीं किया तो चिकित्सक लामबंद होकर ओपीडी का भी बहिष्कार करेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल सरकार ने संघ को वार्ता के लिए नहीं बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें