फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पीसीसी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र आएंगे विनय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेडौण में होगा स्वागत कार्यक्रम, जनसभा को संबोधित करेंगे अध्यक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का अध्यक्ष बनने के बाद विनय कुमार बुधवार को पहली मर्तबा अपने गृह क्षेत्र रेणुकाजी में पहुंच रहे हैं। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार ददाहू में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

रेणुका ब्लॉक कांग्रेस ने विनय कुमार के स्वागत को लेकर साथ लगते बेडौन गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया है, जहां विनय कुमार कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। कांग्रेस नेता मित्र सिंह तोमर ने बताया कि विनय कुमार की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार का ददाहू में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसमें विधानसभा क्षेत्र से विभिन्न मोर्चों, जोन व सेवा दल से जुड़े कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। पीसीसी अध्यक्ष 20 दिसंबर तक रेणुका प्रवास पर रहेंगे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें