फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मरीजों को अब नहीं चढ़नी पड़ेंगी सीढ़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज नाहन के महिला मेडिकल वार्ड में अरसे से खराब पड़ी लिफ्ट शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इसे सुचारू करवा दिया है। मरीजों और उनके तीमारदारों को आने-जाने और टेस्ट करवाने के लिए अब सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी।
विज्ञापन

हालांकि बीच-बीच में लिफ्ट रुक रही है, जिसेे सुरक्षा कर्मी चला रहे हैं। दरअसल, मेडिकल कॉलेज में महिला मेडिकल वार्ड धरातल पर है। यहां मरीजों को ऑक्सीजन भी सिलिंडर के माध्यम से ही दी जा रही है। वार्ड में अधिकतर क्षय रोगी, सांस और अन्य बीमारियों से लोग उपचाराधीन रहते हैं। लिफ्ट खराब होने के चलते उन्हें टेस्ट करवाने के लिए सीढिय़ां चढ़कर ऊपर आना पड़ रहा था। मरीज को स्ट्रेचर पर लाना जोखिम भरा रहता था। लिफ्ट चलने से उन्हें सुविधा मिलेगी।
वहीं लिफ्ट खराब होने से सबसे अधिक परेशानी वार्ड में सेवाएं दे रहे स्टाफ को उठानी पड़ रही थी। मरीजों को आक्सीजन सिलिंडर के माध्यम से दी जा रही है। ऐसे में जब भारी भरकम सिलिंडर खत्म हो जाए तो दूसरा सिलिंडर लाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। हालांकि यह लिफ्ट काफी पुरानी है।
विज्ञापन

महिला मेडिकल वार्ड में लगी लिफ्ट को दुरुस्त करवा दिया गया है। पुरानी मशीनरी है, जो बार-बार खराब हो रही है। फिर भी इसे ठीक करके चलाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज का नया भवन बनने से इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


डॉ. बलराम धीमान, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज नाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें