फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गुलाबगढ़ में भूमि विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, 7 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना के तहत पड़ने वाले ग्राम गुबालगड़ में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई। मारपीट में महिलाओं समेेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। माजरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत मिलने पर क्राॅस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गुलाबगढ़ निवासी इश्फाक अली पुत्र अब्बास अली ने शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि जमीनी विवाद के चलते उनके परिवार से मारपीट हुई और मारपीट के आरोपियों नसीम अख्तर, सलमा बेगम, आरिफ, इमरान, जहीर, गुलीस्ता, फरीद और फामना शामिल हैं। इस पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद मुख्य आरक्षी बलजीत कुमार की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से नसीम अख्तर ने भी मारपीट की शिकायत दर्ज करवा दी है। उसने बताया कि मारपीट में सलमा, आरिफ और इमरान आदि को चोटें आई हैं। घायलों का पांवटा सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी माजरा गुरमेल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें