फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहालगढ़ स्कूल में अभिभावकों ने किया हंगामा

Thu, 11 May 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहालगढ़ में वीरवार को दर्जनों अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य पर छात्र-छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित अभिभावकों ने प्रधानाचार्य को 2 माह के भीतर यहां से स्थनांतरित करने की मांग रखी है। कुछ माह पहले ही प्रधानाचार्य ने इस स्कूल में ज्वाइन किया है।
विज्ञापन


हालांकि बाद में तनाव बढ़ता देख कुछ अभिभावकों व स्टॉफ सदस्यों ने आपसी बैठक कर दोनों पक्षों में आपसी समझौता करवाया। अमरकोट पंचायत प्रधान राकेश महरालू, एचपीसीसी सदस्य नसीमा बेगम, सलामदीन, मुश्ताक अली, जाकिर हुसैन, गुलशेर मोहम्मद, रसीदा व सनोवर समेत अभिभावकों ने बताया कि पिछले कुछ माह से यहां पढ़ने वाले बच्चों की ओर से शिकायतें मिल रही थी। उसके बाद वीरवार को अमरकोट पंचायत के प्रतिनिधियों व दर्जनों अभिभावकों की एक बैठक हुई।

बैठक के बाद अभिभावक आक्रोशित होकर स्कूल परिसर पहुंचे जहां प्रधानाचार्य व स्टॉफ के समक्ष छात्र-छात्राओं से जुड़ी बातें रखीं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में बच्चों को बुरी तरह से धमकाया जाता है, कई बार तो गाली-गलौज व धक्का मुक्की कर बच्चों से अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। हंगामे के दौरान स्कूल स्टॉफ सदस्यों ने अभिभावकों से कहा कि अनुशासन बनाए रखने के लिए बच्चों को समझाया जाता है, लेकिन अभिभावक अपनी बात मनवाने व शर्त पर अड़े रहे।
विज्ञापन


अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से अपनी गलती के लिए क्षमा मांगने व दो माह के भीतर यहां से स्थानांतरण की शर्त रखी। इस बीच हंगामा बढ़ता देख दोनों पक्षों में बैठक के बाद आपसी समझौता हो गया। अमरकोट पंचायत प्रधान राकेश महरालू व नीसमा बेगम ने बताया कि यदि बच्चों से ऐसा ही व्यवहार जारी रहा तो अभिभावक प्रिंसिपल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाएंगे।

उन्होंने कहा कि बैठक में प्रधानाचार्य को दो माह के भीतर खुद ही यहां से स्थानांतरण कराने की शर्त भी रखी गई है। उधर, निहालगढ़ स्कूल के प्रधानाचार्य एके गुप्ता ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। बैठक में अभिभावकों के समक्ष अपना पक्ष रख दिया है। उसके बाद आपसी समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें