फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुदाना गांव में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

Wed, 10 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो राजपुर
विज्ञापन
water crisis
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। आईपीएच विभाग पांवटा के अंतर्गत शिवा पंचायत के रुदाना गांव में पीने के पानी को हाहाकार मच गया है। पिछले कई दिनों से यहां पर पानी की किल्लत चल रही है। पेयजल स्रोत सूख गए हैं, जबकि पानी की वैकल्पिक व्यवस्था भी आईपीएच ने नहीं की है। इस वजह से ग्रामीण कई किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाने को विवश हो गए हैं। 
विज्ञापन


रुदाना गांव की महिला मंडल प्रधान सत्या देवी, ग्राम कमेटी अध्यक्ष देवराज चौहान, पूर्व प्रधान कल्याण सिंह, वार्ड पंच महिंद्रो देवी ने बताया कि गर्मियों में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। हर साल गांव में यह समस्या रहती है। आईपीएच हर साल टेंडर लगाकर खच्चरों से पानी की ढुलाई करवाता है। मई महीना शुरू हो गया, लेकिन पानी की ढुलाई अभी भी शुरू नहीं हुई। गांव तक सड़क सुविधा भी नहीं है। 

ग्रामीण युवा, महिलाओं, बुजुर्गों को डेढ़ किलोमीटर दूरदराज से तपती धूप में पीठ व सिर पर पानी की ढुलाई करनी पड़ रही है जिससे परिवार एवं पशुओं को बिना फिल्टर के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। वहीं, गांव में शादी समारोह एवं दुखद घटनाओं के दौरान भी पेयजल संकट गहरा रहा है। 
विज्ञापन

उधर, विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश धीमान ने रुदाना में पेयजल संकट गहराने का मांगपत्र मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर आश्वासन देते हुए कहा कि वहां के लिए उच्चाधिकारी से अनुमति मिलने का इंतजार है। इसके तुरंत बाद रुदाना के लिए खच्चर से व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें