फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब से भी महंगा हुआ कागजी नींबू, लगाया तीहरा शतक

विज्ञापन
नाहन के बड़ा चौक सब्जी मंडी में सब्जी खरीदते लोग। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों का असर सब्जियों के दामों पर भी दिखने लगा है, लेकिन नींबू के तो सेब सहित अन्य सभी फलों के दामों को पीछे छोड़ तीहरा शतक जड़ दिया है।
विज्ञापन

एक हफ्ते से कागजी नींबू सेब से दोगुने दामों में बिक रहा है। सेब के दाम 150 रुपये तक हैं। जबकि, नींबू 300 रुपये बिक रहा है। इसके अलावा भिंडी और शिमला मिर्च भी शतक लगा चुकी हैं। सब्जियों के लगातार बढ़ रहे दामों ने गृहणियों का बजट बिगाड़कर रख दिया है। पांवटा साहिब के अतर सिंह कपूर, रामभज तोमर, अनीता शर्मा, आशा चौहान और बाला शर्मा का कहना है कि हरी सब्जियों को दामों में काफी तेजी देखी जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा हैरान नींबू के दामों ने किया है। गर्मियों में राहत के लिए नींबू पानी पीना सभी की पसंद होती है, लेकिन इसे खरीदना बजट से बाहर की बात हो गई है। शनिवार को पांवटा साहिब में नींबू 300 रुपये प्रति किलो ग्राम बिका। एक नींबू की कीमत 10 रुपये तक है, जबकि, भिंडी 100 से 120, शिमला मिर्च भी 100 रुपये और फ्रांसबीन भी 80 रुपये प्रति किग्रा मिल रही है। ऐसे में सब्जियों और नींबू महंगे हो जाने से आम आदमी पर बड़ा असर पड़ रहा है। आजकल नवरात्र और रमजान का महीना चल रहा है। सेहत के लिए लाभकारी मानी जाने वाली हरी सब्जियों पर महंगाई की मार से आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। हर घर की थाली का स्वाद बिगड़ने लगा हैं। धीरे-धीरे बढ़ती गर्मी में सबसे ज्यादा खपत नींबू की होती है, लेकिन नींबू के दाम तो आसमान पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें