फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटीधिमान पंचायत की ग्राम सभा में हंगामा, वार्ड सदस्यों ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
ददाहू में पत्रकारों से बातचीत करते कोटिधीमान पंचायत के वार्ड सदस्य। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की पिछड़ी पंचायत कोटीधिमान में ग्राम सभा की बैठक में रविवार को खूब हंगामा बरपा। पंचायत के सभी पांचों वार्ड सदस्य बैठक का बहिष्कार करते हुए सभा से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान और उसके पति के कथित हस्तक्षेप के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने जहां उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा वहीं सोमवार को ददाहू में पत्रकार वार्ता कर महिला पंचायत प्रधान पर शक्तियों का दुरुपयोग करने और सदस्यों को अपमानित करने जैसे कई गंभीर आरोप भी लगाए। सोमवार को ही वार्ड सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से नाहन में मिला।
उन्होंने पंचायत प्रधान को पद से हटाए न जाने तक पंचायत की बैठकों में शामिल न होने का ऐलान किया। वार्ड सदस्य बिजरा देवी, विनोद, कुलदीप, आशा देवी और उमरा देवी ने बताया कि बीते आठ माह के दौरान पंचायत में विकास के नाम पर एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ है। यहां तक कि कोरोना महामारी के दौरान वार्डों को सैनिटाइज तक नहीं किया गया। जबकि इसके लिए पंचायत को 25 हजार की राशि स्वीकृत की गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रधान का पति पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करने के साथ-साथ सदस्यों को अपमानित करता है और उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देता है। जबकि सभी सदस्य पंचायत में चुनकर आए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान इंदिरा देवी गांव या पंचायत क्षेत्र में न रहकर दूसरी पंचायत चांदनी में रहती हैं जिस कारण वह पंचायत की बैठकों में उपस्थित नहीं रहती। इससे पंचायत सचिव को भी पंचायत की कार्यवाही लिखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आठ माह से पंचायत में तमाम कार्य ठप पड़े हैं। बीती आठ अगस्त को ग्रामसभा की बैठक में महिला प्रधान ने वार्ड सदस्यों का अपमान करना शुरू कर दिया। इससे सभी पांचों वार्ड सदस्य खफा होकर बैठक से बाहर निकल आए। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
पंचायत प्रधान इंदिरा देवी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि उनका पंचों से कोई गिला शिकवा नहीं है। उनके कार्य से ही आपत्ति है। पंचायत के विकास कार्यों संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें