राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर 25 जनवरी को ददाहू में बेथ स्तर पर मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। ददाहू पंचायत के बीआरओ अशोक पंवार ने बताया कि इस दौरान नवोदित मतदाताओं को पहचान पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में नए मतदाताओं को संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा की शपथ भी दिलाई जाएगी। नए मतदाताओं से कहा गया है कि वह इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लें।
अशोक पंवार ने बताया कि इस अवसर पर जनवरी 2016 में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के फार्म भर उनको मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा ताकि वह आने वाले चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
-------