फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलाई के सतौन में पेयजल के लिए हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल के सतौन में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है। आलम यह है कि यहां पर तीन दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे है। लोगों का आरोप है कि पेयजल वितरण सही तरीके से न होने पर उन्हें गर्मी के मौसम में समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सतौन में पेयजल वितरण करने वाले जल शक्ति विभाग के कर्मचारी की हाल में यहां से तबादला हो गया है। उसकी जगह पर दूसरा कर्मचारी भेजा गया है लेकिन भौगोलिक स्थिति का पूरा पता न होने के कारण वह भंडारण टैंक से पानी की आपूर्ति सही तरीके से नहीं कर पा रहा है।

ढलान क्षेत्र होने के चलते सबसे नीचे रह रहे लोगों को तो पानी मिल रहा है लेकिन ऊपर वाले क्षेत्रों के लोगों को वितरण नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण प्रेम तोमर, बालक राम शर्मा, इंद्र सिंह शर्मा, पंचायत उप प्रधान गुलाब सिंह और सतीश कुमार ने बताया कि उनके घरों में तीन दिनों से पानी नहीं आया है। पहले यहां पर सुबह 6:00 बजे पानी की आपूर्ति हो रही थी जबकि अब पानी एक घंटा लेट आता है। पानी निचले इलाकों में चला जाता है और ऊपर के क्षेत्र में मौजूद ग्रामीणों को पर्याप्त प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोग मात्र एक दो बाल्टी पानी ही भर पाते है।
विज्ञापन

समस्या हल नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन
लोगों का आरोप है कि जल शक्ति विभाग की ओर से कर्मचारियों को इधर-उधर किए जाने से पूरी व्यवस्था बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि विभाग यहां पर पेयजल आपूर्ति पूर्व की तरह सुचारू करें। यदि ऐसा नहीं होता है तो लोग धरना-प्रदर्शन से भी पीछे नहीं हटेंगे। सतौन में पानी की सप्लाई के लिए कर्मचारी तैनात कर दिया गया है। लोगों को सुचारू पेयजल आपूर्ति की जाएगी
विज्ञापन


वीरेंद्र शर्मा, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, कफोटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें