फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के तीन लोगों से अफीम और स्मैक बरामद

विज्ञापन
अफीम व चरस के मामले में दबोचे गए हरियाणा के दो आरोपियों की तलाशी लेती पांवटा पुलिस। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजबन पुलिस चौकी टीम ने रविवार रात को जंबूखाला-किशनकोट मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान हरियाणा की एक स्विफ्ट कार की तलाशी के दौरान 360 ग्राम अफीम व 22 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके बाद कार सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियमों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को हरियाणा के चोर रास्तों से होकर हिमाचल में नशे की खेप पहुंचाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद विभिन्न मार्गों पर नाकाबंदी की गई। राजबन पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी दयाल सिंह, संजीव कुमार, अजमेर सिंह और एचएचजी सीताराम की टीम ने जंबूखाला-किशनकोट मार्ग पर रविवार रात को नाका लगाया।
इस दौरान जांच के लिए स्वीफ्ट कार को रुकवाया। कार में से 360 ग्राम अफीम और 22 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। इसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान कार चालक वीरेंद्र, पवन कुमार व सतीश कुमार निवासी मिथातल व जिला भिवानी हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस दौरान डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए थे। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा निवासी तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियमों की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें