गोजर के साथ लगते जंगल में लाहण नष्ट करती पुलिस।
- फोटो : NAHAN
पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के गोज्जर गांव के निकट जंगल से पुलिस ने एक हजार लीटर लाहन नष्ट की है। यह लाहन तीन ड्रम में रखी गई थी, जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी सिंघपुरा प्रभारी भगत राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव गोज्जर के साथ लगते जंगल में छापामारी की। इस दौरान वहां तीन ड्रम पाए गए, जिसमें लाहन भरी थी। हालांकि पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला।
लिहाजा, पुलिस ने तीनों ड्रम में रखी लाहन को नष्ट कर दिया। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक हजार लीटर लाहन को मौके पर नष्ट किया है।