फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल हरियाणा के लिए जरूरी
विज्ञापन

करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत
भूपपुर क्षेत्र में फाइबर लाइन को ठीक करते वक्त हुआ हादसा
मृतक की पहचान हरियाणा के मुखाली निवासी विक्की के रूप में हुई
पांवटा साहिब थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। भूपपुर क्षेत्र में फाइबर लाइन का कार्य करते हुए एक कर्मचारी को साथ लगती एचटी लाइन से करंट लग गया। हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल उपचार को पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच टीम ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत पड़ने वाले भूपपुर क्षेत्र में हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि जिओ फाइबर कंपनी कर्मचारी विक्की (21) पुत्र पवन कुमार निवासी गांव मुखाली, डाकघर चौगामा, जिला करनाल, हरियाणा अन्य कर्मचारी साथी के साथ फाइबर लाइन का काम कर रहा था।
विज्ञापन

दूसरे साथी कर्मचारी ने सीढ़ी को पकड़ रखा था। काम करते समय अचानक विक्की अनियंत्रित होकर साथ में जा रही बिजली की एचटी लाइन की तार से उसका हाथ लग गया। इसके बाद करंट का झटका लगने पर नीचे गिर गया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। डॉक्टर ने चैक करने पर विक्की को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया।
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा साहिब आदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि भूपपुर के समीप हादसा हुआ है। मृतक विक्की का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें