फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में रखी 25 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस थाना टीम ने अवैध शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान आरोपी ने गोशाला में अवैध शराब छिपा कर रखी गई थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक चौहान, एसआई यादेश कुमार, आरक्षी रणवीर सिंह, आरक्षी सुनील दत्त व अशोक कुमार की टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि किशनपुरा निवासी अर्जुन सिंह(61) अपने रिहायशी मकान में अवैध शराब बेचने का धंधा करता है।
पुलिस टीम ने रिहायशी मकान के साथ बनी गोशाला की तलाशी के दौरान एक रबड़ ट्यूब बरामद की, जिसमें 25 लीटर शराब नाजायज बरामद की गई। शराब के बारे में आरोपी कोई परमिट अथवा लाइसेंस पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें