फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलर की 25 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत कोलर की 25 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। तबियत बिगड़ने पर महिला को परिजन सिविल अस्पताल पांवटा साहिब उपचार को लेकर पहुंचे। यहां अस्पताल में चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

माजरा थाना पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोलर निवासी जसबीर सिंह ने माजरा थाना पुलिस को अपने बयान में बताया कि दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का गुजर बसर करता है। दिहाड़ी मजदूरी कर शाम को जब वह घर लौटा तो दीक्षा (25) ने कहा कि पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद उसे बिस्तर पर लेटा दिया। कुछ देर के बाद दीक्षा शौचालय जाने के लिए उठी तो अचानक बेहोश हो गई। इसके बाद दीक्षा को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब उपचार को पहुंचाया गया जहां अस्पताल में डॉक्टर ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
जसबीर ने कहा कि इसकी पत्नी तीन माह से गर्भवती थी। पत्नी की मृत्यु पर किसी पर कोई संदेह नहीं है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बारीकी से निरीक्षण करने पर मृतका को किसी भी प्रकार की चोट का निशान नहीं पाया गया।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें