फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से नीचे गिरने पर कामगार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा चौक के समीप एक सड़क हादसा पेश आया है जिसमें ट्रैक्टर से नीचे गिरने पर एक कामगार बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने कामगार की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बबलू (23) पुत्र कैलाश निवासी गांव रसुलपुर, जिला मऊ उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह आसिफ ठेकेदार गांव मेलियों के पास काम कर रहा है। यहां आठ दिनों से मिक्सर मशीन पर लेबर का काम करता है।
दो जनवरी को मैं मेलियों से एक ट्रैक्टर में लिफ्ट लेकर माजरा जा रहा था। जब शाम को माजरा चौंक पहुंचे तो मैने चालक को ट्रैक्टर रोकने के लिए कहा। चालक ने जब ट्रैक्टर रोका तो वह उतरने लगा, उसी बीच चालक ने ट्रैक्टर चला दिया। इससे मैं नीचे गिर गया और टांगों में चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें