फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब क्षेत्र के अमरकोट में मजदूर ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत अमरकोट में एक मजदूर ने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यूपी के मूल निवासी लवकुश (22) पांवटा साहिब के अमरकोट क्षेत्र में रहता है। युवक शादीशुदा व दो बच्चों का पिता है। दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का गुजर बसर करता है। वीरवार देर रात को मजदूर ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। तबीयत बिगड़ने पर उसे पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर पांवटा साहिब से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें