फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलाई में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-सड़क से 15 मीटर नीचे गिरी गाड़ी, कई लोग घायल
विज्ञापन


-शिलाई के टिम्बी-कुराया मार्ग चालक ने खोया नियंत्रण

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के टिम्बी-कुराया मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी ढलान में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर (एचपी-62-3397) टिम्बी से कुराया की ओर जा रही थी, जैसे ही वाहन चढ़ाई वाले क्षेत्र में पहुंचा तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते गाड़ी सड़क से करीब 10 से 15 मीटर नीचे ढलानदार क्षेत्र में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

वाहन में इंद्र सिंह पुत्र सजनू निवासी सताहन डाकघर सांगना तहसील संगड़ाह, तारा देवी पत्नी इंद्र सिंह, जीत सिंह पुत्र भोलर सिंह, लीला देवी पत्नी जीत सिंह निवासी सताहन, केसो देवी पत्नी दिवंगत सुंदर सिंह, विनोद पुत्र इंद्र सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र अमर सिंह, शकुंतला देवी पत्नी रघुवीर सिंह तथा कर्ण पुत्र रघुवीर सिंह निवासी कुराया, डाकघर क्यारी गुंडाह तहसील शिलाई सवार थे। हादसे में सभी घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल शकुंतला देवी, जीत सिंह और कर्ण को उपचार के लिए पांवटा साहिब की ओर भेजा। वहीं इंद्र सिंह, तारा देवी, केसो देवी, विनोद, कुलदीप सिंह और लीला देवी को सिविल अस्पताल शिलाई पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद लीला देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा चालक कुलदीप सिंह की लापरवाही और वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुआ। पुलिस थाना शिलाई में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125 और 106 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक के एनएस नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें