फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के स्टोर टैंक से मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के तहत नेरीपुल चौक के समीप बने एक निजी सिंचाई के स्टोर टैंक में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कुडू निवासी दलीप सिंह (48) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को स्टोर टैंक में शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लिहाजा, पुलिस मौके पर पहुंची और शव टैंक से बाहर निकाला। स्टोर टैंक में व्यक्ति कैसे डूबा इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।
डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि वह शराब के नशे में टैंक में गिर गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण का पता चल पाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें