फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से सात अगस्त तक निकलेगी रोजगार संघर्ष यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में पांच से सात अगस्त तक रोजगार संघर्ष यात्रा निकाली जाएगी। इसमें एनएसयूआई सरकार की युवा विरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी। मंगलवार को नाहन में हुई बैठक में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि इस यात्रा में शिमला ग्रामीण के विधायक और एनएसयूआई प्रभारी विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से शामिल होंगे।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि रोजगार संघर्ष यात्रा पांच अगस्त को कफोटा और पांवटा, छह अगस्त को नाहन और रेणुकाजी व सात अगस्त को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। बैठक में जिला प्रवक्ता अतुल चौहान, आदित्य, कैंपस अध्यक्ष मनदीप ठाकुर के अलावा एनएसयूआई कार्यकर्ता पीयूष चौहान, रजनीश, विक्की सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें