फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने किया नए छात्रों को अभिनंदन

Fri, 21 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु गोबिंद सिंह महाविद्यालय पांवटा साहिब की एनएसयूआई इकाई ने शुक्रवार को नए छात्र-छात्राओं के अभिनंदन के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। तलाश-2016 के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मनीष ठाकुर और यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष इंद्रजीत मिक्का बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि बीडीसी सदस्य परविंद्र सिंह बिट्टू एवं युवा कांग्रेस शिलाई के अध्यक्ष कंवर ठाकुर रहे। एक निजी रिजॉर्ट में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। डीजे की धुन पर छात्र जमकर थिरके। पहाड़ी और पंजाबी तरानों पर विद्यार्थियों ने खूब ठुमके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि वोट की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2014 के चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं को झूठी बताया। कहा कि मोदी ने वोट बैंक की राजनीति की और 2 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देने का वायदा किया था। इस अवसर पर धनवीर कपूर पार्षद पांवटा, इंतजार अली, वरुण शर्मा उपाध्यक्ष युकां पांवटा, कपिल संकवान जिला एनएसयूआई अध्यक्ष, अखिल शर्मा, रमेश कुमार पूर्व प्रधान, मेहबूब हसन, बलराज सिंह, पंजाब सिंह, रविंद्र ठाकुर, रजत भारद्वाज, सपना चौहान, मोनिका ठाकुर आदि एनएसयूआई के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें