फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल शिक्षा नीति बनाने का सही समय : आरसी सोबती

विज्ञापन
नाहन कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन को संबोधित करते शिक्षाविद् डा. आरसी सोबती। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय नाहन में शुक्रवार को नई शिक्षा नीति-2020 पर राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ पदमश्री अवार्ड से सम्मानित शिक्षाविद् आरसी सोबती ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्राचीन शिक्षा नीति में 67 कलाएं होती थीं जो हर व्यक्ति को करनी पड़ती थीं। प्राचीन शिक्षा की इन्हीं 67 कलाओं को नई शिक्षा नीति में लाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल शिक्षा नीति बनाने का सही समय है। कोविड के चलते आज विश्व सूचना तंत्र से जुड़ा है। लिहाजा, विश्व स्तर पर एक ही प्रकार की शिक्षा नीति बनाए जाने की जरूरत है।
बता दें कि नाहन कॉलेज के 60 वर्ष के समय में यह पहला मौका है, जब यहां किसी राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस सम्मेलन में देश भर के करीब 80 से 100 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन में देश भर से आए नामी शिक्षाविदों सहित अन्य प्रतिभागियों की ओर से नई शिक्षा नीति से संबंधित शोध कार्य और उसके क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ, सम्मेलन में आए प्रतिभागी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें