ददाहू (सिरमौर)। पंचायतीराज संस्थानों के चुनावों के नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। नामांकन प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) को पूर्वाभ्यास करवा कर चुनाव सामग्री के साथ उचित दिशा-निर्देश के साथ रवाना किया गया ताकि वीरवार से नामांकन की प्रक्रिया को निभाया जा सके। नामांकन सुबह 11:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक ही आमंत्रित किए जा सकेंगे। ददाहू ब्लॉक की सभी 26 पंचायतों के 146 बूथों में चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए 34 एआरओ को नियुक्त किया गया है।
बीडीसी ददाहू के निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर ने कहा कि एआरओ का पद गरिमापूर्ण है। सभी एआरओ अपनी इस जिम्मेदारी को भयमुक्त और भारमुक्त होने के साथ-साथ सतर्कता के साथ निभाएं। नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्ति आने उसकी पूर्ण जांच व पड़ताल के बाद ही नामांकन को रद्द करने का अधिकार होगा। उन्होंने बताया कि ददाहू ब्लाक की सभी 26 में चुनाव करवाया जाना है। जिसके लिए आठ एआरओ को रिजर्व में रखा गया है। जिससे कि आपातकालीन समय के दौरान उनकी सेवाएं ली जा सके।
विज्ञापन
इस मौके पर बीडीओ दर्शन लाल, अधीक्षक गौरव पाठक, बलवंत सिंह व पीआई राजेश शर्मा, एसईबीपीओ अजय चौहान व संजय कुमार सहित सभी पंचायतों के एआरओ मौजूद रहे।