फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गेथल बझेड़ पाठशाला को नहीं मिला स्थायी शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
गेथल बझेड़ पाठशाला को नहीं मिला स्थायी शिक्षक
विज्ञापन

प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रहा स्कूल, हर दिन अलग-अलग शिक्षक आ रहे पढ़ाने
नियमित अध्यापक नहीं होने से पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित, लोगों में पनप रहा रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां(सिरमौर)। सराहां शिक्षा खंड के अंतर्गत आने वाली गेथल बझेड़ प्राथमिक पाठशाला इन दिनों प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रही है। शिक्षा सत्र 2024-25 का सेशन लगातार बीत रहा है लेकिन अभी तक भी स्कूल में कोई स्थायी अध्यापक नहीं पहुंच पाया है।
स्कूल में कोई भी अध्यापक न होने के कारण दूसरे स्कूलों से प्रतिनियुक्ति पर अध्यापकों को भेजा जा रहा है। यहां हर दिन नया अध्यापक आने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा जिन स्कूलों से इस स्कूल में अध्यापक भेजा जा रहा है, उन स्कूलों की अलग से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बागथन पंचायत के अंतर्गत आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला गेथल बझेड़ में छह छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं। इस स्कूल के स्थायी अध्यापक बीते 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे जिसके बाद से यह स्कूल बिना अध्यापक के चल रहा है।
एसएमसी प्रधान रीना देवी, सदस्य रीता देवी, सुषमा देवी व सुषमा देवी ने बताया कि स्कूल में स्थायी रूप से अध्यापक न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार जल्दी से जल्दी स्कूल में स्थायी रूप से अध्यापक की नियुक्ति करे ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अलग-अलग स्कूलों से अध्यापक भेज कर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचटी मदन सिंह ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई प्रभावित न हो इसको लेकर प्रतिनियुक्ति पर अलग-अलग स्कूलों से अध्यापकों को भेजा जा रहा है। सराहां प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि सीएचटी को आदेश दिए जा चुके हैं कि स्कूल की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए जब तक स्कूल में स्थायी रूप से किसी अध्यापक के आदेश न हो तब तक स्कूल को चलाने का प्रबंधन किया जाए।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें